ब्लॉग लेखक- डा.प्रवीण चोपड़ा.. 2007 से ब्लॉग लेखन एवं प्रशिक्षण में सक्रिय... drparveenchopra@gmail.com
शुक्रवार, 16 मई 2008
मुझे सत्संग में जाकर अच्छा क्यों नहीं लगता !!
बुधवार, 14 मई 2008
काश ! थोड़ा-बहुत गुज़ारे लायक ही इतिहास-भूगोल पढ़ लिया होता...
मैट्रिक का पेपर देने के बाद मुझे पता है कि रिजल्ट आने तक मेरा डेढ़-दो महीना कैसा गुज़रा था.....क्योंकि मुझे ही पता था कि मैं इतिहास-भूगोल के पेपर में क्या गंद डाल के आया था। बस, इतना सुन रखा था कि हिस्ट्री वाले पेपर जांचने वाले पेपर पढ़ते नहीं है, लंबाई नापते हैं......बस, इसी बात का ही सहारा था। वैसे मैं इतनी गप्पे हांक कर आया था कि क्या कहूं...मुझे अच्छी तरह से याद है कि मुझे अगर किसी प्रश्न के बारे में दो-चार लाइनें भी पता थीं ना तो मुझे पता है कि मैंने कैसे उन्हें चालीस बना कर दम लिया था और वह भी खुला खुला लिख कर ताकि चैक करने वाले मास्टर को 5-6 नंबर देने में कोई आपत्ति तो ना हो....वह बस तरस कर ले कि यार, लड़के ने लिखा तो है ही ना........बस, पता नहीं चैक करने वाले को ही रहम आ गया होगा कि मेरे 150 में से 94 अंक आ गये.....वैसे तो मैं मैरिट सूची में था। बस, सचमुच रिजल्ट आने पर राहत की सांस ही ली थी......क्योंकि मुझे इस तरह के नाइट-मेयर्स होते थे उन दिनों कि बच्चू तू बाकी विषयों में ते लेगा 85-90प्रतिशत लेकिन हिस्ट्री-ज्योग्राफी खोलेगी तेरी पोल।
यह जो ऊपर मैंने चार लाइनों को चालीस तक खींचने की बात की है.....अब लग रहा है कि ब्लॉगर बनने के गुण शायद इस नाचीज़ में बचपन ही से मौज़ूद थे। हां, एक बात ज़रूर कहना चाहूंगा कि जब भी मैं इस पेपर का पहला प्रश्न लिखना शुरू करता था तो यह सुनिश्चित किया करता था कि पहला सवाल एकदम धांसू सा पकड़ूं........हम लोग आपस में बातें तो किया ही करते थे कि यार, बस अग्ज़ामीनर पर एक बार इंप्रैशन पड़ गया ना तो समझो कि उस ने बाकी फिर कुछ नहीं देखना। बस, इस बात को अपनी सारी पढ़ाई में फॉलो किया। पंजाबी में हमारे दोस्त कहा करते थे कि यार, हिस्ट्री विच तक गिट्ठां मिन के नंबर मिलदे ने.......यानि की हिस्ट्री में तो पेपर को हाथ से नाप-नाप के ही नंबर मिलते हैं.....बस, इसी बात का ही आसरा लग रहा था। भूगोल का भी वो हाल कि नक्शे में कुछ भी भऱना आता ना था .....बस, तुक्के पे तुक्के.....फिर रबड़ से मिटा मिटा के बार-बार तुक्के ताकि पेपर जांचने वाले को दूर से पता चल जाये कि इस को आता जाता तो कुछ है नहीं, बेवकूफ बनाने के चक्कर में ही है।
डीएवी स्कूल अमृतसर में पढ़ा हूं.....लेकिन वहां पर मुझे यह ध्यान नहीं है कि कोई भी टीचर ऐसा होता कि जो मेरे को हिस्ट्री-भूगोल में मेरी ऱूचि पैदा कर पाता। वैसे है तो यह बात अपना दोष किसी ओर के ऊपर मढ़ने की.......लेकिन फिर भी कर रहा हूं। क्योंकि अपना दोष किसी और के सिर मढ़ने में अच्छा लगता है....है कि नहीं, सच-सच बताईये। अच्छा , तो इतिहास-भूगोल का इतना ही याद है कि पांचवी-छठी कक्षा तक तो शिखर -दोपहरी में कच्छे-बनियान में बैठ कर बेहद चाव से इस के सवाल-जवाब अपनी कापी पर लिखा करते थे । लेकिन उस के बाद पता नहीं कब यह इंटरैस्ट कहीं दूर हवा हो गया.....मुझे पता नहीं ।
जहां तक मुझे अपने इतिहास-भूगोल के मास्टरों का याद है ....उन्हें तो बस यही होता था कि बस सत्र के शुरू ही में कैसे गाइड़े वगैरा बस लगवा देनी हैं। बस क्लास से क्लास छलांग लगाते तो गये लेकिन इस हिस्ट्री -भूगोल में बिल्कुल कोरे।
चलिये, आप से कैसी शर्म ....अपना इतिहास-भूगोल का ज्ञान आप के साथ एक पैराग्राफ में ही बांट लेतता हूं....पता नहीं वैसे तो मैं बेहद रिज़र्व किस्म का इंसान हूं लेकिन आप से कुछ भी बांटने में कभी भी लज्जा महसूस नहीं हुई .....पता है क्यों......क्योंकि आप सब मुझे अपने सखा -बंधु ही लगते हो......आप भी तो अपने दुःख -सुख कैसे बिना किसी झिझक के सांझे कर लेते हो। हिस्ट्री में तो दोस्तो हम यही पढ़ते रहे कि पानीपत का यूद्ध कब हुया, किस किस के बीच हुया....हां, कुछ कुछ प्लासी का युद्ध भी पढ़ा। जैन और बुद्ध धर्म के नियम भी पढ़े.....धन्यवाद हो, गौत्तम बुद्ध जी का और उस से भी ज़्यादा महावीर जैन प्रभु का ..............क्योंकि ये सिद्धांत बेहद आसान लगते थे। इस्ट इंडिया कंपनी के बारे में भी पढते थे। मोहंमद तुगलक के बारे में पढ़ते तो थे कुछ कुछ.....अब ध्यान नहीं आ रहा कि क्या ...शायद उस ने मेरे पुरखों पर बहुत हमले-वमले किये थे.....शेर शाह सूरी के बारे में पढ़ते थे कि उस ने जीटी रोड बनवाई थी.....अच्छा लगता था.....और हां, मोहम्मद गौरी और महमूद गजनवी ने यारो बहुत डराया है इन छोटी कक्षाओं में ........उन के बार-बार हमलों के बारे में जानकर और मंदिर वगैरह में की गई लूट-पाट जानकर कुछ इस तरह से सहम जाया करता था कि जैसे हमारे घऱ में ही डाका पड़ गया है। यह तो था मेरा हिस्ट्री ज्ञान......हां, हां, था मैंने बिलकुल ठीक लिखा है....अब इन में से कुछ भी नहीं याद।
अब अपने भूगोल ज्ञान के बारे में भी लिख दूं......आज तक मुझे कुछ पता नहीं दुनिया कितने हिस्सों में बंटी हुई है.....कौन सा देश कहां है...बस मेरे लिये जो तस्वीर मन में पांचवी कक्षा से चली आ रही है उसे कोई भी हिला--डुला नहीं पाया ....तस्वीर यही कि हिंदोस्तोन की हदों के बाहर समुंदर है और फिर आता है इंग्लैंड और अमेरिका ........फिर जब पंजाब से बहुत से लोग कैनेडा जाने शुरू हो गये तो मुझे पता चला कि कैनेडा भी कोई जगह है।
जो हमारे मास्टर थे उन में से एक थे ...बहुत डरावने से...बडी-बड़ी मूंछे.......मुझे उन की मानसिक स्थिति एवं आव-भाव देख कर पता नहीं क्यूं लगता था कि उन की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं थी.....दूसरे लड़के तो उन से नफरत सी ही करते थे लेकिन मुझे पता नहीं क्यों उन से सहानुभूति सी लगती थी। वे अपने छोटे से बेटे को अपने साथ कईं बार क्लास में लाते थे......और मुझ उस पर भी बहुत रहम ही आता था........उस को भी वे अजीब से ढंग से डरा-धमका के ही रखते थे। अब सोचता हूं कि क्या मास्टर लोग ह्यूमन नहीं होते क्या .....उन की भी अपनी कुंठायें हैं, अपने मसले हैं , अपने दबी भावनायें हैं......सो, दोस्तो, मुझे अपने इस मास्टर से भी कोई गिला-शिकवा ही नहीं है लेकिन दो बातें याद हैं कि मुझे एक बार तो उन्होंने वर्दी न डालने के कारण एक जबरदस्त करारा सा थप्पड़ मारा था ( नौवीं कक्षा में) और दूसरा जब मैंने किसी कारणवश एक दिन दंदासा इस्तेमाल किया हुया था ....( पंजाब में हम लोग रंगीन दातुन को --अखरोट छाल --- दंदासा कहते हैं).......जिस की वजह से मेरे होंठों पर थोडा उस दातुन का रंग लगा हुया था तो उन्होंने मुझे सारी क्लास के सामने कहा था कि तू सैक्स ही चेंज करवा ले, आज कल हो रहे हैं...............ऐसा उन्होंने इस लिये कहा था कि पंजाब में रंगीन दातुन ज्यादातर महिलायें ही इस्तेमाल करती थीं लेकिन उस दिन शाय़द घर में पेस्ट खत्म थी , या कुछ और कारण था...बस, कुछ तो लफड़ा था, इसलिये मैंने उसे इस्तेमाल किया था।
बस, उस मास्टर की यह बात मैं बहुत दिनों तक सोचता रहा था लेकिन यह तो मानना पड़ेगा कि पहले कईं मास्टर लोग भी शायद इतने सेंसेटिव किस्म के नहीं थे.....कोई कोई, ऑफ कोर्स-----कुछ भी कह देते थे और सब के सामने और फिर उस अबोध मन पर क्या बीतता था , उन इस से कोई खास सरोकार नहीं होता था। चलो, यारो, छोड़ो ....मैं भी क्यों उस बेचारे मास्टर के पीछे ही हाथ धो कर पड़ गया हूं। जहां भी हों, वे खुश रहें।
अब जल्दी जल्दी से एक बात लिखनी यह भी है कि मेरे इस हिस्ट्री-भूगोल के बिलकुल शून्य के बराबर ज्ञान का मेरे ऊपर क्या प्रभाव पड़ा......बिल्कुल पड़ा, सज्जनो, क्योंकि मैं इस अल्प-ज्ञान की वजह से ना तो अखबारों की खबरें ही समझ पाता हूं....ना ही ज़्यादातर खबरों से रिलेट ही कर पाता हूं......और हमारे प्रोफैसर साहब कहा करते थे कि अंग्रेजी का सीएनएन एवं बीबीसी न्यूज़ चैनल रोज़ाना ज़रूर देखा करो ....लेकिन कोशिश तो की ....लेकिन जब भी वे किसी जगह का नाम लेते हैं, मैं कहीं गुम हो जाता हूं और झट से दौड़ कर उस चैनल पर वापिस आ जाता हूं जहां निंबूडा-निंबूडा वाला गाना चल रहा होता है या लाफ्टर चैनल पर पांच मिनट बिता कर अपने इतिहास-भूगोल ना जानने का दुःख भूल सा जाता हूं।
एक बात यह भी करनी चाह रहा हूं कि डाक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी मैंने अपने इतिहास-भूगोल के ज्ञान को सुधारना तो चाहा, कभी बच्चों की किताबें पढ़ के, कभी एनसीईआरटी की बहुत ही बेहतरीन किताबें खरीद कर ....लेकिन मैं भई नहीं जान पाया कि यह हिस्ट्री-ज्योग्राफी क्या बला है।
एक बात और यह भी कह रहा हूं कि एक तरफ मेरे को तो मलाल है कि मैंने हिसट्री-ज्योग्राफी ढंग से नहीं पढ़ी और उधर मेरी माताश्री इस बात से परेशान हैं कि उन्होंने ने काहे अंग्रेज़ी की तरफ़ स्कूल में ध्यान नहीं दिया.......अकसर कहती हैं कि उन की फलां-फलां सखी अंग्रजी में अच्छी थी और वह जम्मू से डिप्टी -डायरैक्टर के पद से रिटायर हुई हैं। और अब सुनाता हूं ...बीवी की .....श्रीमति जी से इस पोस्ट लिखते समय इतना ही पूछा कि ज्योत्स्ना, क्या वह राजा तुगलक ही था ना जो बहुत खाता था....तो उन्होंने भी झट से जवाब दे डाला.......मुझे नहीं पता नहीं इन चीजों के बारे में .....आप ही हो इतनी पुरानी बातों को याद किये रखते हो......हम तो याद करते थे और फिर भूल-भाल के छुट्टी किया करते थे................बस , बीवी का यह जवाब सुन कर मुझे राहत महसूस हुई कि मैं अकेला ही नहीं हूं....यहां तो सारी फैमिली ही अज्ञानी है, तो फिर दिल पे क्या लेना यारो।
हां, अब जाते जाते मुझे कुछ सीरियस से सुझाव दीजिये कि मैं अपने हिसट्री-भूगोल के ज्ञान को थोडा बहुत आगे धक्का देने के लिये आखिर करूं भी तो क्या !!
रविवार, 11 मई 2008
तुझे सब है पता, है न मां !!
आज सुबह अखबार देख के पता चला कि कुछ भारतीयों को कल पद्म-श्री, पद्म-विभूषण जैसे अवार्डों से नवाज़ा गया है....कुछ की फोटो भी छपी थी....लेकिन आज मां-दिवस होने की वजह से मैं समाचार-पत्र में ढूंढ रहा था कि शायद कहीं किसी मां को भी कोई छोटा-मोटा इनाम मिल गया हो। लेकिन फिर सोचा कि मैं भी क्या बचकानी बातें सोचने लगता हूं कभी कभी ....अब यह सर्वोत्तम मां, अद्वितीय मां......अब इस तरह के अवार्ड भी क्या सरकार घोषित करेगी क्या!! क्योंकि मां तो हम सब की लाइफ में वो शख्स है जिस के जिम्मे तो बस सब तरह के काम ही आते हैं और हमारा फर्ज़ सिर्फ़ इतना ही है कि हम ने इस को हमेशा टेकन-फॉर-ग्रांटड ही लेना है।
तो, चलिये आप को अपनी मां ( हम इन्हें बीजी) से मिलवाता हूं....ये हमारी बीजी हैं...श्रीमति संतोष चोपड़ा जी....इस देश की करोड़ों माताओं की तरह की ही एक मां। पता नहीं मुझे इस देश की सारी मातायें हमेशा एक जैसी ही क्यों दिखती हैं....इन की सोच एक जैसी होती है ....बस जिस में सब का भला हो ये जगह जगह बारम्बार यही दुआयें करती रहती हैं।
जब से होश संभाला है मैंने तो बीजी को बार-बार पाठ-पूजा करते पाया है, बार-बार रामायण पढ़ते देखा है। कुछ विचार आज मां-दिवस पर मन में आ रहे हैं जो लिख रहा हूं। सब से बहुत बढ़िया विचार तो यही आ रहा है कि मेरी मां ने मेरी एक बार भी पिटाई नहीं की है........बीजी कहती हैं कि तुम थे ही इतने अच्छे कि इस की कभी ज़रूरत ही नहीं पड़ी। लेकिन यह बिल्कुल सच्चाई है कि अपनी मां के हाथों पिटे हों, इस की कोई धुंधली याद भी नहीं है।
एक बार और कहना चाह रहा हूं कि जब भी मैं अपनी बीजी के साथ बचपन में सब्जी या राशन लेने जाया करता था तो कभी अपनी मां के पर्स की फिकर किये बिना कोई न कोई फरमाईश रख दिया करता था...लेकिन आज तक याद नहीं कि कभी भी मां ने उस फरमाईश को तुरंत पूरा न किया हो। एक बात और भी है ना कि स्कूल-कालेज के दिनों में जब भी मां से 10-15 रूपये मांगे मुझे पता नहीं अपनी अलमारी के किस कौने से एमरजैंसी के लिये रखे पैसे निकाल कर तुरंत हाज़िर कर देती थीं............जैसे जैसे मैं बड़ा हुया तो मुझे अहसास हुया कि यार ,इस से मां के बजट को झटका तो ज़रूर लगता होगा...........लेकिन इस मां ने कभी भी इस बात को मुझे महसूस नहीं होने दिया। लेकिन इतना तो तय ही था कि मांगने पर पैसा तो मिलना ही है।
एक बात और याद आ रही है कि मेरे दो मामे बिल्कुल यौवनावस्था में चल बसे...एक मामे की उम्र तो मात्र 28 साल की थी और जब वे गुज़रे तो मैं 10-12 साल का था, दूसरे मामा के इंतकाल का 30 साल की आयु में ही हो गया था। मैं यह सब इसलिये यहां लिख रहा हूं कि इन मौकों पर मुझे अपनी मां के मजबूत होने का एक नमूना दिखा.....इतने युवा भाईयों के अचानक चले जाने के सदमे में मां पता नहीं कितना विर्लाप, क्रंदन करती होगी....लेकिन यकीन मानिये, जब हम भाई-बहन सामने होती तो बीजी बिल्कुल नार्मल-सा ही बिहेव करतीं ......मां चाहे कुछ कहे या न कहे लेकिन वे बच्चे भी क्या जो मां के चेहरे की खुली किताब को ही न पढ़ पायें......मुझे तब से ही यही लगता रहा मां बिल्कुल नार्मल-सा दिखने की कोशिश केवल हम बच्चों की सलामती के लिये करती हैं....वे सोच रही हैं कि कहीं उसे रोते देख बच्चों को कुछ न हो जाये। तो, देखिये इस देश की मातायें जो अपनों के चले जाने पर बच्चों की सलामती के लिये खुल कर रोती भी नहीं हैं। मेरे पिता जी के स्वर्गवास होने पर भी मैंने अपनी मां का यही रूप देखा......अंदर से दुःख, बाहर से काफी हद तक नार्मल सा दिखने की कोशिश।
और हर एक पर इतनी जल्दी विश्वास करने वाली कि क्या बताऊं....मुझे याद है कि मैं तब तीसरी-चौथी कक्षा में पढ़ता होऊंगा जब मैं और मेरी मां अमृतसर से अंबाला( जहां मेरे नानी-नाना रहते थे).... जा रहे थे तो जब ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर पहुंची तो मैं लगा पानी के लिये मचलने । हमारे सामने की सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि मैं भी पानी पीने जा रहा हूं तो मेरी मां ने मुझे भी उस के साथ प्लेटफार्म पर पानी पीने भेज दिया था......( नल हमारे डिब्बे से काफी दूर था...)...और मुझे याद है उस बंदे ने मुझे बुक से ( बहते नल से अपनी हथेलियों को जोड़ कर पानी पिलवाया था। और गाड़ी छूटने से पहले हम लोग वापिस सीट पर पहुंच भी गये थे।
लिखने को तो दोस्तो इतना कुछ है कि मां-बच्चों के संबंधों पर पोथियां लिखी जा सकती हैं.....हमारी सब की मातायें एक जैसी ही हैं.....कोई फर्क नहीं है.....पहरावे का फर्क हो सकता है , बोली थोड़ी भिन्न हो सकती हैं लेकिन दिल इन सब का एक जैसा ही है। आज मां-दिवस पर मैं अपने आप से कुछ सवाल पूछ रहा हूं.....
जब हम लोग बचपन में पहला कदम चलते हैं तो हमारे मां-बाप की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता...ऐसा लगता है कि मानो खुशी के मारे उन की सांसे ही थम गई हैं। और फिर उन की तपस्या शुरू होती है बच्चे की अंगुली थाम कर छोटे छोटे कदमों से उसे चलना सिखाने की। लेकिन,दोस्तो, मैं जब किसी नौजवान को अपनी मां-बाप का हाथ थामे देखता हूं तो मुझे वह अपनापन, वह स्नेह नज़र नहीं आता......अकसर ऐसा लगता है कि भीड़ भाड़ वाले एरिये से अपनी मां को सेफ्ली निकाल कर या सेफ्ली सड़क क्रास करवा कर उस पर कोई एहसान सा किया जा रहा है। मैं भी कौन सा कम हूं......सोचता हूं कि मां के साथ घर के बाहर रोज़ थोड़ा टहलूं .....लेकिन तब विचार आता है कि यार, बीजी तो बहुत धीमा चलती हैं और मैं इतनी तेज़। ध्यान फिर यही आता है कि अगर बचपन में मां-बाप भी कुछ ऐसी ही सोच रखते तो तेरा क्या होता कालिया !!
दूसरी बात यह कि जब बच्चा बिल्कुल ही छोटा होता है तो झट से उस के कानों के सामने चुटकी बजा कर चैक किया जाता है कि वह ठीक तरह से सुन भी पाता है कि नहीं। यही नहीं , मां-बाप तरह तरह की छोटी छोटी बातें उस से करते नहीं थकते.......वह कोई जवाब थोड़े ही देता है....लेकिन बस मां-बाप के इसी मेहनत का रिज़ल्ट यह निकलता है कि वह धीरे धीरे बोलना शुरू कर देता है......मां......मां.........पा...पा....., पा.....पा। लेकिन आज मां –दिवस के दिन अपने आप से यह पूछने की इच्छा हो रही है कि यार, मां को अगर अब थोड़ा ऊंचा सुनाई देता है और कईं बार कोई बात दूसरी बार दोहराने में मुझे कभी कभी थोड़ी तकलीफ़ सी क्यों होती है.............मां को तो बचपन में अपने नन्हों मुन्नों के साथ तोतली भाषा में घंटों बतियाते न तो कोई तकलीफ ही होती है और ना ही झुंझलाहट।
दोस्तो, आप सब बहुत पढ़े-लिखे ज्ञानी लोग हो, आप सब कुछ समझते हो...कुछ उदाहरणें ही यहां मैंने दी हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि दोस्तो हमारी मातायें वे यूनिवर्सिटियां हैं जिन से हम हर रोज़ सीखते हैं..........दुनियावी यूनिवर्सिटी तो चुस्त-चलाकी सिखाती हैं, अपनी उल्लू कैसे सीधा करना है सिखाती हैं.................लेकिन यूनिवर्सिटी जो हमारे घर में बसती हैं यह हमें जीने का सलीका सिखाती हैं, हमें सिखाती हैं कि सब इंसान एक जैसे हैं, जात-पात कुछ नहीं होती, गिरे को कैसे उठाया जाता है यह सिखाती हैं, रोते हुये के आंसू पोंछने का आर्ट भी तो यही सिखाती है, चोरी से बचने के लिये वह मां के कान कुतरने वाली बात भी सब से पहले यही सुनाती है, रामायण-महाभारत की कहानियां सुनाती भी ये नहीं थकतीं....................और क्या क्या लिखूं......सीधी सी बात है कि मां-दिवस पर अगर हम लोग मां की महानताओं का बखान करना चाहते हैं तो फिर समुंदर जितनी तो दवात चाहिये और दुनिया के सभी सरकंड़ों से तैयार की गई कलम भी छोटी पड़ जायेगी।
हां, लिखते लिखते ध्यान आया कि जब हम लोग स्कूल से लौटकर अपनी मां के साथ छोटी छोटी बातें करते थे तो उस ने तो अपने सारे काम रोक-राक कर हमारी बातें सुनीं......और हम ने इन बातों को एक ही बार थोड़े ही सुनाया, जब तक हम लोग इन बातों को बार बार सुनाते थक नहीं जाते थे , वह भी कहां हां में हां मिलाते हुये थकती थी। लेकिन अपने आप से पूछ रहा हूं कि आज जब मेरी मां किसी धार्मिक पुस्तक से कोई प्रसंग सुनाना शुरू करती है तो मुझे क्यों यह लगता है कि यार, बीजी ने तो बहुत लंबा प्रंसग चुन लिया है....................सीधा सा मतलब है दोस्तो कि मेरे मन में ही कुछ गड़बड़ है, और कुछ नहीं। बेचारी मां का क्या है, उसे लगता है कि बच्चे ध्यान नहीं दे रहे.....या टीवी में ज्यादा इंटरैस्ट ले रहे हैं तो वह अपने किसी दूसरे काम में लग जाती हैं।
पोस्ट लंबी ही हो गई है...लेकिन एक दो बातें करनी अभी बाकी हैं.......एक तो यह कि ये जो वृद्ध आश्रम हैं .....क्या आप को लगता है कि वहां लोग खुशी से रहते हैं....नहीं ना, तो फिर केवल यही प्रार्थना है कि जिन मां –बाप के भी बच्चे जिंदा हैं अगर इस देश में भी ऐसे मां-बाप को इन ओल्ड-एज होम्ज़ में रहना पड़ रहा है.......तो मैं समझता हूं कि अपने मां-बाप को इस से बड़ी गाली हम दे ही नहीं सकते, इस से ज़्यादा अपमानित हम उन्हें कर ही नहीं सकते। मां-दिवस है आज.....एक बात का और ध्यान आया है कि यह जो वूमैन रिज़र्वेशन बिल आने वाला है..........इस को पास करने वालों को काश आज ही मातृ-शक्ति के ऊपर लिखी विभिन्न पोस्टों के बारे में भी पता लगे ताकि इस बिल का किसी तरह का भी विरोध करने से पहले ये मातृ-शक्तियों की कुरबानियों की तरफ तो थोड़ा ध्यान कर लें। इस देश की अधिकांश माताओं का दिन तो सुबह मुंह-अंधेरे ही रोटियां सेंकने और बार-बार चाय के पतीले आंच पर रखने से ही शुरू हो जाता है.......लेकिन यह आज की बात थोड़े ही है......आज तो गैस के बटन का कान मरोड़ा और हो गये शुरू......लेकिन बात तो उन दिनों की थी दोस्तो जब सुबह सुबह ठिठुरती ठंडी में जब मैं और आप रजाई में दुबके पड़े होते थे और हमारी मातायें हमारे स्कूल का डिब्बा बनाने में लगी होती थीं..............जिस के परिणामस्वरूप आज मैं और आप सब अचानक इतने महान हो गये कि ब्लॉगर ही बन बैठे।
एक बात और करनी है कि ठीक है यार अंग्रेज़ों ने हमें एक दिन दिया तो अपनी मां की भूमिका को याद करने के लिये। लेकिन हमारे देश की तो दोस्तो संस्कृति ही कुछ ऐसी है कि हम सब के लिये तो शायद रोज़ ही मां-दिवस होता है। ये हमारे पुरातन संस्कार हैं..............। रोज़ाना ही मां –दिवस वाली बात कुछ ज़्यादा ही नहीं लग रही.....यह कैसे संभव होगा..............उस का सीधा सादा फार्मूला यही है जो कि मैं समझा हूं कि हमें अपनी मां को अपने सब से छोटे बच्चे की तरह ही समझना होगा और उस से वैसा ही व्यवहार भी करना होगा.....कहीं भी गड़बड़ हो रही हो तो हम यही मानक तय कर लें...........तो आप भी मेरी तरह इस से सहमत हैं तो दें ताली............वरना कैसा मां-दिवस और कैसा मदर्स-डे !!
पुनश्चः --- अब पोस्ट लंबी है, खफ़ा न हों....अब मुझे इस देश की सारी मातायों की महानता बखान करने की चाह हुई थी तो इतनी लंबाई की तो छूट दे ही दीजिये। और हां, देखिये, इस समय भी मेरी मां ने ही मुझे ( या आपको ?) बचा लिया क्योंकि बेटे ने आकर बुलावा दे दिया है कि बीजी बुला रही हैं , खाना खा लो, वरना मेरा क्या है.............मैं तो पता नहीं कहां कहां की गप्पें हांकता रहता !
शनिवार, 10 मई 2008
हिंदी चिट्ठाजगत की सेवा...
शुक्रवार, 9 मई 2008
इंक ब्लॉगिंग के साथ प्रयोग...भाग 3
आज की इस पोस्ट में थोड़ी गड़बड़ यह हो गई है कि इंक-ब्लोगिंग के लिये मैं पेज तो बहुत बड़ा इस्तेमाल कर बैठा लेकिन जब पोस्टिंग से पहले स्कैनिंग करने लगा तो पता चला तो कि यह साइज़ तो मेरा स्कैनर लेता ही नहीं है। इसलिये इन दोनों पन्नों की फोटो लेकर ही पोस्ट पर डालनी पड़ी....इसलिये अगर इन को पढ़ने के लिये अगर इन पर क्लिक करने की ज़हमत उठानी पड़े तो तकलीफ सह लीजिये...वैसे मैं आगे से इस का खास ध्यान रखूंगा कि आप को इंक-ब्लागिंग में बार बार क्लिक करने की ज़रूरत न पड़े। बाकी के कुछ अनुभव अगली पोस्टों में डालता हूं।
गुरुवार, 8 मई 2008
मंगलवार, 6 मई 2008
सारे नियम तोड़ दो ....नियम पे चलना छोड़ दो !!
सोमवार, 5 मई 2008
आज मौसम बड़ा बेइमान है !!
रविवार, 4 मई 2008
मेरे इस पंखी से ए.सी तक के सफरनामे ने खोल दी विकास की पोल !
याद आ रही है अपने प्राइमरी स्कूल के दिनों की....वाह, वे दिन भी क्या खूब थे.....गर्मियों के दिनों में शाम के समय सूरज ढलते ही इस बात का बड़ा शौक हुया करता था कि अब हम ने सारे आंगन में पानी का छिड़काव करना है…उस के बाद सारे आंगन में ठंडक सी हो जाती करती थी। फिर, अगला काम होता है रात पड़ते पड़ते चार-पांच चारपाईयां( हम इन्हे मंजियां कहते हैं) ...बिछाने का......और उन के बीच में अपने खटोला (छोटी चारपाई) भी कहीं फिट करना होता था.......और उस के नीचे मैं अपनी एक बिल्कुल छोटी सी पानी की सुराही ज़रूर रखा करता था।
हां, हां, उन दिनों गर्मी की शुरूआत का मतलब होता था बाज़ार में तरह तरह की सुराहीयां एवं मटके मिलने शुरू हो जाया करते थे....और ये ही क्यों वे हाथ से घुमाने वाली छोटे पंखे भी तो खूब बिका करते थे ....क्योंकि ना तो तब हम लोगों के पास फ्रिज ही हुया करते थे और ना ही इन्वर्टर के बारे में ही सुना था, वैसे सुन भी लेते तो क्या कर लेते !! मैं ये बातें 1969-70 की कर रहा हूं।
बस, उस समय हम लोग बहुत मज़े से बाहर ही सोया करते थे....बहुत मज़ा आता था नीले नीले आसमान के नीचे सितारों की चादर ओढ़ कर सोने में.....कोई मच्छर नहीं, कोई पंखा नहीं....कोई मच्छर भगाने वाली क्रीम नहीं। हां, एक दो हाथ से घुमाने वाली पंखियां चारपाईयों पर ज़रूर रख लिया करते थे।
फिर थोड़े समय बाद मच्छर वच्छर काटने जब शुरू हुये तो घर में जो दो-तीन मच्छऱदानियां हुया करती थीं वे चारपाईयों पर लगा दी जाती थीं.......उन को लगाने में भी बहुत मज़ा आया करता था। मुझे तो उन के अंदर सो कर उस से भी ज़्यादा मज़ा आया करता था.....क्योंकि मैं अपने आप को तब महाराजा पटियाला से कम ना समझा करता था।
तो, इस खुले वातावरण में सो कर जब सुबह उठते थे तो बहुत फ्रैश महसूस करते थे और बहुत जल्दी उठ जाया करते थे। वैसे सो भी तो जल्दी ही जाया करते थे क्योंकि तब हमारा दिमाग खराब करने के लिये ये घटिया किस्म के सीरियल्स नहीं हुया करते थे...और ना ही दिमाग खराब कर देने वाले इन खबरिया चैनलों ने नाक में दम ही किया होता था जो कि जब तक आजकल सोने से पहले दो-चार खौफनाक सी घटनायें ना दिखा लें....शायद उन्हें लगता है कि जब तक हमारे दर्शकगण खौफ़ से सहम नहीं जायेंगे , उन्हें नींद कैसे आयेगी !!
एक-दो साल बाद यानि की 1970 के दशक के शुरू शुरू में यह देखा कि अब सोने से पहले आंगन में एक बिजली का पंखा भी एक स्टूल पर रख दिया जाता था.......यह पंखा फिक्स किस्म का था.....इसे कईं बार मकैनिकों को दिखाया गया कि इस के घूमने वाला मकैनिज़्म दुरूस्त हो जाये, लेकिन यह भी ढीठ किस्म का था.....दो-तीन दिन घूमता और फिर बस एक ही तरफ हवा फैंकता। खैर, अब हमें इस का मिजाज पता लग चुका था...सो, हमने इस के सामने एक ही कतार में सारी मंजियां लगानी शुरू कर दीं।
खैर, अच्छी खासी कट रही थी.....कुछ सालों बाद ही अमृतसर में उग्रवाद ने सिर उठाना शुरू कर दिया.......इस का एक असर यह हुया कि लोगों ने बाहर आंगन में सोना धीरे धीरे बंद कर दिया.....खौफ़ सा पैदा हो गया लोगों के दिलों में....क्योंकि बहुत सी ऐसी वारदातें हुईं कि कईं लोगों को बाहर सोते-सोते ही खत्म कर दिया गया। तो, हम लोगों ने कमरों के अंदर पंखे लगाकर सोना शूरू कर दिया.....लेकिन तब भी कमरों में कोई जाली वाले दरवाज़े नहीं थे.......लेकिन फिर से मच्छर से इतने परेशान ही हम कभी ना थे। कारण शायद यही होगा कि तब ये पोलीथीन न होने की वजह से इतनी गंदगी न हुया करती थी, सो सब ठीक ठाक ही चल रहा था।
दो-चार साल बाद फिर हम लोगों को इन बिजली के पंखों के चलने के बावजूद गर्मी लगती रहती......तो फिर आ गये ये कूलर...जिन्हें सुबह तो कमरे में कर लिया जाता....और रात के समय वही मंजियों के सामने इसे इक्सटैंशन वॉयर इत्यादि लगा कर इसे सरका दिया जाता। यह क्या, यार, इस कूलर की वजह से भी आंगन में सोने का मज़ा आने लगा। लेकिन सुबह उठने पर वो पहले जैसी चुस्ती गायब होती गई ।
धीरे धीरे कुछ ही सालों में पता नहीं हम लोगों की टीवी या वीसीपी पर फिल्में देखने की आदतें कुछ इस तरह की हो गईं कि हमें अपने अपने कमरों में ही सोना अच्छा लगने लगा...एक कूलर की जगह अब हर कमरे में कूलर लग गया। लेकिन मौसम में बदलाव कुछ इस तरह से ज़ारी रहा कि अब कूलर भी गर्मी के शुरू शुरू के कुछ दिन ही ठंडक पहुंचा पाता......अब ह्यूमिडिटी से परेशानी होने लगी.......ऊपर से मच्छरों ने भी अब तक अपने पैर पक्के कर लिये थे......ये आडोमास, कछुआ-छाप....खूब इस्तेमाल होने लगी थीं......आजकल तो कहते हैं ना कि कछुआछाप से तो इन मच्छरों की दोस्ती हो गई है......इसलिये पिछले कईं सालों से मच्छरों को भी गुड-नाइट कहने के लिये मशीनें आ गईं हैं।
धीरे धीरे अब हाल यह है कि बाहर सोने का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता, मच्छर ही मच्छर हैं सब तरफ.......जिस जगह हम लोग रहते हैं वहां पर बहुत साफ-सफाई है तो यह हाल है......साफ-सुथरे घर हैं.....हर दरवाज़े के साथ जाली का दरवाजा भी है जो हमेशा बंद रहता है.....ए.सी भी लगे हुये हैं......लेकिन हालात यह है कि रात पड़ते ही बुखार चढ़ना शुरू हो जाता है कि यार, अब फिर इन हालातों में सोना पड़ेगा....क्योंकि ए.सी कमरों में भी मच्छर परेशान किये रहते हैं। सोचता हूं कि यार, जीवन की इतनी यात्रा कर लेने के बाद भी पाया तो क्या पाया......पहले चैन से मज़े से नींद आ जाया करती थी, सुबह प्रसन्नचित उठा करते थे.......लेकिन अब एसी कमरे में सो कर जब उठते हैं तो ऐसा लगता है जैसे किसी ने बैंत के डंडों से पीटा हो.....सुबह सारा शरीर दुःख रहा होता है जिस के अंदर जब तक एक-दो कड़क चाय रूपी पैट्रोल नहीं पहुंच जाता, तब तक वह ना तो गेट तक जाकर अखबार ही उठा पाने के योग्य नहीं होता और ना ही ब्राड-बैंड लगाने की हिम्मत होती है। अकसर सोचता हूं यार अगर विकास यही है तो वे बिना विकास वाले दिन ही बढ़िया थे......ऐसे विकास का क्या करना जो रातों की नींद ही उड़ा ले। लेकिन किसी और को दोष भी तो नहीं दे सकते....यह सब कुछ हमारा अपना ही तो किया-धरा है....हम ही तो प्रकृति के साथ इतने पंगे ले रहे हैं और इतने मौसमी बदलाव के बावजूद भी कहां बाज आ रहे हैं।
जब हम बच्चे थे तो सुना करते थे कि गर्मी के दो महीने ही होते हैं...मई-जून और होता भी कुछ ऐसा ही था क्योंकि जुलाई के मिडल पर बरसात होनी शुरू हो जाया करती थी। फिर धीरे धीरे जुलाई भी गर्मी में शामिल हो गया.......पिछले 6-7 सालों से देख रहा था कि मई से लेकर अगस्त तक ही गर्मी की वजह से नाक में दम हुया रहता है.....लेकिन पिछले साल तो ऐसा अनुभव रहा कि 15 सितंबर तक ही गर्मी चलती रही । और इस साल तो सुभान-अल्ला 15 अप्रैल से ही मौसम के तेवर बदले हुये हैं.......इतनी गर्मी , इतनी तेज़, चिलचिलाती धूप, इतना सेक.......। इसलिये अब तो कम से कम पांच महीने गर्मी के ही समझें............15 अप्रैल से 15 सितंबर.....लेकिन सोचता हूं अगर इसी तरह यह गर्मी की अवधि बढ़ती रही तो क्या होगा हमारा...........वैसे हमारा क्या है, हम तो अब लगभग चले हुये कारतूस के समान है......बात है अगली जेनरेशन की......वैसे तो मैं बेहद नान-इंटरफियरिंग किस्म का फादर हूं....बच्चों को प्रोफैशन चुनने के मामले में अपने मन को फॉलो करने की छूट दे रखी है....लेकिन मैं उन्हें यह बात अकसर याद दिलाता रहता हूं कि देखो भई कुछ भी करना..लेकिन इतना तो ज़रूर कमाने की हैसियत रखना कि जिन चीज़ों को इस्तेमाल करने की आदत आप लोगों को पड़ चुकी है .....उन्हें अपने दम पर अफोर्ड करने की हैसियत तो कैसे भी बनानी ही होगी......और उन में से एसी आइटम नंबर वन है।
शुक्रवार, 2 मई 2008
ऐसा क्यों कि खौफ़नाक सपना टूटने पर भी खुशी न हो !!
अभी ठीक डेढ़ घंटा पहले मैं अपना लैपटाप लेकर अपने बेड-रूम में आया...मुझे कुछ काम करना था....लेकिन आजकल तो इधर यमुनानगर में लिटरली आग बरसने के कारण मेरी कुछ करने की इच्छा नहीं हुई और मैं अपना सारा सामान पास ही में रख कर सो गया। लेकिन अभी पांच मिनट पहले उठ गया हूं....क्योंकि एक बेहद खौफ़नाक सा सपना देख लिया।
हुया कुछ इस तरह से है कि मैं कहीं बाहर से घर आया हूं....जब मेरा खाना-पीना हो गया है तो मैं थोड़ा दूसरे कमरों की तरफ़ जब रूख करता हूं तो पाता हूं कि मेरे पिता जी पीड़ा में हैं....मुझे दिखने में ही लगता है कि वे थोड़े डिस्टर्ब हुये हुये हैं....उन का पैर टेढ़ा हुया हुया है....और पैर पर सूजन के साथ-साथ एक काला सा काटे का निशान सा भी है। मुझे मेरे पिता जी बताते हैं कि मुझे आज काला बड़ा सा सांप काट गया है। उसी समय मेरी पत्नी भी मुझे बताती हैं कि हास्पीटल से मंगवा के सांप के काटे का इंजैक्शन लगा दिया है। लेकिन पता नहीं पिता जी ने फिर से अपनी कुछ तकलीफ़ ब्यां की जिस पर मैंने कहा कि कोई बात नहीं किसी डाक्टर को दिखा आते हैं।
शायद मेरे यह बात कहने में इतना दम नहीं था क्योंकि मेरी मां ने उसी समय मुझे कहा कि हां, हां, चलते हैं ......कोई बात नहीं, डाक्टर के पैसे ही खर्च होंगे ना।
खैर, उसी समय मेरे पास ट्यूशन के लिये एक एक कर के छात्र आने शुरू हो जाते हैं......मेरा सारा ध्यान अपने पिता जी की तरफ ही है कि मैंने अभी उन को डाक्टर के पास लेकर जाना है.....उन बच्चों का यह मेरे साथ ट्यूशन का पहला दिन है......( वैसे मैं भी बहुत हैरान हूं कि यह ट्यूशनों का कैसा चक्कर.......फिर ध्यान आया कि आज खाना खाते वक्त एक सीरियल से दो-तीन मिनट दिखा था जिस में एक औरत 8-10 बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ा रही थी!)…….मैं उन बच्चों के साथ यूं ही एक-एक बात कर ही रहा था कि मेरी मां उस कमरे में किसी बहाने आती हैं......मैं उन ट्यूशन पढ़ने आये हुये बच्चों के साथ बातें करते करते सोचने लगता हूं कि यार बचपन में जब मुझे कहीं सोच लगती थी तब तो मेरी मां और मेरे पिता जी की फर्स्ट तो परायर्टी यही होती थी कि जल्द से जल्द इसे कैसे डाक्टर तक पहुंचा जाये......और यहां मैं इन बच्चों के साथ बातें करने में मसरूफ हूं कि कहीं आज पहले दिन ही मेरा यह टरकाऊ रवैया देख कर इन के माता-पिता कल से इन्हें ट्यूशन भेजना ही ना बंद कर दें !!)…..इसलिये मैंने उन पांच-छःबच्चों को कहा कि आज का दिन तो बस इंट्रो का समझो.....कल से ही महीना शुरू कर लेंगे....आज आप लोग घर जायें।
उन बच्चों को इतना कह कर मैं अपनी कार निकालता हूं और अपनी मां और पिता जी को कार में बिठा कर किसी डाक्टर की तरफ़ निकल पड़ता हूं.....लेकिन गाड़ी चलने पर भी यह मन नहीं बना पा रहा हूं कि किस डाक्टर के पास ले कर जाऊं......क्योंकि मुझे मन ही मन यह लग रहा है कि सांप के कटे का टीका तो शुक्र है लग ही चुका है .....अब वैसे तो सब ठीक ही है, लेकिन मैं अपने मां एवं पिता जी की संतुष्टि के लिये इन्हें डाक्टर के पास ले कर जा रहा हूं...................लेकिन अभी कहीं रास्ते में ही हूं और पसीने से लथ-पथ अपने बिस्तर पर उठ कर बैठ जाता हूं........क्योंकि मेरे बेटे की मस्तियों से मेरी नींद खुलने के बाद सपना भी कहीं टूट कर, बिखर कर रह गया.................लेकिन एक बात तय है कि ऐसा शायद पहली बार हुया है कि एक भयानक सपना टूटने के बाद भी राहत सी महसूस न हुई हो.......खुशी न पहुचीं हो.......इस का कारण यही कि मेरे पिता जी को तो गुजरे हुये 13 साल हो चुके हैं !!
अभी मैंने यह पोस्ट लिखनी ही शुरू की थी कि मेरा बेटा चादर खींच रहा था लेकिन दो-चार मिनटों के बाद ही नींद में खोते खोते उस की टांग हिली और वह उठ कर बैठते बैठते पूछने लगा कि ऐसा क्यों होता है कि मुझे सपना आ रहा था कि हम मनाली के एक मंदिर में गये हैं.....वहां पर ठंडा पानी बह रहा है और जैसे ही वह मेरी टांग के ऊपर गिरता है, मेरी टांग हिल जाती है.......इतना कह कर वह फिर से सो जाता है।
लेकिन मैं अब सोच रहा हूं कि हमारी बड़ों की और इन छोटे छोटे बच्चों की दुनिया भी कितनी अलग है.....हमें सपने भी सांपों के आते हैं और इन के सपनों की दुनिया में भी मंदिर, झरने, कुदरती वादियां........यह सब कुछ है!!.....तभी मुझे ध्यान आता है कि उस बेहद सुंदर गीत का ....जिसे सुन कर इन बच्चों की दुनिया की एक झलक ज़रूर मिलती है.........आप भी ज़रूर सुनिये और अपने बचपन के दिन दोबारा जी लीजिये।
गुरुवार, 1 मई 2008
वैसे आप एक वर्ष में पिस्ते की कितनी गिरीयां खा लेते हैं ?....(मैडीकल व्यंग्य)
कहने को ऐसा कुछ खास भी नहीं है....बस परसों की इंगलिश की अखबार में एक हैल्थ-कैप्सूल देख लिया जिसे नीचे दे रहा हूं.....

चलिये ज़रा अपनी टूटी-फूटी हिंदी में इस का अनुवाद भी किये देता हूं.....
प्रश्न है.....क्या गिरीयां खाने से मेरा ब्लड-प्रैशर कम हो जायेगा ?
जवाब दिया गया है कि हां, पिस्टाशिओ की गिरीयां तुम्हारा यह काम कर सकती हैं। मुट्ठी भर पिस्टाशिओ की गिरीयां...डेढ़ आउंस के लगभग रोज़ाना खाने से ब्लड-प्रैशर कम हो जाता है।
मुझे गिरी और अंग्रेज़ी नाम से शक सा तो हो गया कि शायद यह कैप्सूल रोज़ाना चालीस-पचास ग्राम पिस्ता खाने की ही बात कर रहा है मैंने यह हैल्थ-कैप्सूल पढ़ कर अपने पास बैठी श्रीमति जी से पिस्टाशिओ का मतलब पूछा। लेकिन जब उन्होंने भी इस संबंध में अपनी अनभिज्ञता ज़ाहिर की तो फिर मुझे फ़ादर कामिल बुल्के के अंगरेजी हिन्दी कोश का रूख करना ही पड़ा....जहां से यह तो तय हो गया कि यह पिस्टाशिओ नाम की बला कोई और नहीं अपना पिस्ता ही है। अब पता नहीं अंग्रेज़ों ने इस का इतना नटखट नाम क्यों रख दिया .....या मुझे तो यह भी नहीं पता कि यह हिंदी नाम ही पिस्टाशिओ से ही चुराया गया है....वैसे संभावना मुझे इस की ज़्यादा लग रही है।
लेकिन क्या आप को लगता है कि मैं अपने किसी मरीज़ को यह सलाह देने की ज़ुर्रत कर सकता हूं कि देख, तूने अगर अपना ब्लड-प्रेशर कम करना है ना तो मेरी बात मान जो कि मैंने कल इंगलिश के अखबार में पढ़ी है ....तू रोज़ाना 40-50 ग्राम पिस्ते की गिरीयां तो खा ही डाला कर...........पता है मैं इस तरह की सलाह क्यों नहीं देना चाहता, क्योंकि मुझे पता है कि मुझे शायद उसी समय उस के मुंह से नहीं भी तो उस की आंखों से यह जवाब मिल ही जायेगा......डाक्टर, तू तो अच्छा भला होता था, तू तो पहले हमेशा से सस्ते, सुंदर और टिकाऊ देसी पौष्टिक खाने की बातें किया करता था, आज तेरे को क्या हो गया है...तू ठीक तो है ना......तेरे को पता है कि पिस्ता 500 रूपये किलो और ऐसे में घर में एक-दो सदस्य 50 रूपये का पिस्ता ही खाने लगेंगे तो बच्चों को या तो पास के किसी गुरूद्वारे में भेजना पड़ेगा या कटोरा पकड़वा कर नुक्कड़ पर खड़ा करना होगा......डाक्टर तू जानता है जिस मुट्ठीभर पिस्ते की गीरियों की तू बात कर रहा है.......यह तो हमारे लिये किसी सपने के बराबर है.......डाक्टर, तू तो जानता है कि अब तो हालत इतनी पतली है कि आसमान को छूते इस साली दाल के दामों की वजह से यह दाल भी इस मुट्ठी से सरकी जा रही है, तू इन में पिस्ता भरने की बातें कर रहा है...मेरे किसी भी बच्चे ने पिस्ते की शकल तक नहीं देखी...यहां तक कि सब्जी लेने बाज़ार में जाना ही बंद कर दिया है...न रेट पूछो..ना ही किसी तरह की हीन भावना का अहसास ही हो.....बच्चे भी बेचारे सारा दिन वह बढ़िया बढिया सीरियल देख कर खुश हो लेते हैं जिस में औरतें ने कईं किलो मेक-अप चढ़ाया होता है, जिस में सब लोग बढिया बढिया कपड़े पहन कर, पूरी तरह सज कर , बढ़िया खाना खाने के लिये कुछ इस तरह से बैठते हैं मानो कि हमें चिढ़ा रहे हों .....ऐसे हालातों में सच बता, डाक्टर तू हम लोगों से इस तरह का बेहूदा मज़ाक भला करता ही क्यों है ?....अब इस का है कोई मेरे जैसे डाक्टर के पास जवाब ??....नहीं, यार, अब क्या जवाब दूं मैं इस का।
ऐसे मौकों पर मुझे मेरे पेरेन्ट्स द्वारा बचपन में कईं बार सुनाया गया वह बाहर के किसी अमीर देश का किस्सा ज़रूर याद आ जाता है ....उस देश में जब अकाल पड़ा तो वहां की जनता बेहाल होकर जब रानी साहिबा के पास पहुंची तो उस ने उन्हें यह लापरवाही से कह डाला.......कोई बात नहीं अनाज नहीं है तो क्या, आप बिस्कुट खा लिया करें। कहते हैं कि उस की इस स्टेटमैंट्स से उस देश में एक गदर हो गया। सोच रहा हूं कि ये काजू-पिस्ते-चिल्गोज़े जैसी खाने वाली चीज़ों के इस्तेमाल के ज़्यादा मशवरे अपने मरीज़ों को ना ही देने में ही मेरी भलाई है.....और मेरे मरीज़ों की भी !!!
बुधवार, 30 अप्रैल 2008
बिल्कुल चंदू के चाचा और चाची वाली बात की ही तरह ....(व्यंग्य-बाण)
वैसे दूसरे टीवी तो चल ही रहे थे .....हमारे यहां वैसे तो बिजली की सप्लाई अच्छी ही है...बहुत ही कम जाती है..कोई ब्रेक-डाउन ही हो तभी ......लेकिन केबल वाले के यहां जब भी बिजली गुल होती थी, केबल टीवी चलना बंद हो जाता था। इसी परेशानी से बचने के लिये एक टीवी पर सैटेलाइट टीवी वाली डिश की व्यवस्था पिछले साल की थी।
अच्छा तो मैं कह रहा था कि मुझे टीवी देखने से एक तरह की एलर्जी है.....लेकिन शायद नये नये रिचार्ज कूपन के चाव में मैंने अपने बेटे से रिमोट लिया और शायद चार-पांच महीने बाद टीवी देखने का मूड बना लिया था। रात के नौ-साढ़े नौ बज रहे थे। बेटे राघव ने भी बेहद आसानी से रिमोट मेरी तरफ थमा दिया....वह बड़ा सेंसेटिव किस्म का है......शायद वह भी सोच रहा होगा कि बापू वैसे तो टीवी देखता नहीं, पता नहीं आज तो इस की कुछ ज़्यादा ही इच्छा लगती है।
मैं बस ऐसे ही चैनल-सर्फिंग करने लगा.....लेकिन मेरी किस्मत ही खराब थी....इतने लंबे समय बाद टीवी देखने के लिये बैठा और एक अच्छे-खासे हिंदी न्यूज़-चैनल पर अटक गया.....वहां पर जो दिखाया जा रहा था, बताया जा रहा था.......रोचक लगा.....एक उभरते नेता के बारे में बताया जा रहा था कि कैसे उस ने एक छोटी सी चाय की दुकान में जाकर कर चाय की चुस्कीयां लीं....किस तरह वह गांव वालों से घुल-मिल गया....किस तरह से उस ने एक गांव-वाले के कंधे पर हाथ रखा, किस तरह से वह भी गांव वालों के साथ धरने पर बैठ गया, किस तरह से उस ने अपने सुरक्षा घेरे की परवाह ना की....किस तरह से जाते जाते वह उस चाय की दुकान वाले के बच्चे की कापी में धन्यवाद के 12 शब्द हिंदी में लिख कर लौट गया। और, फिर जिस तरह से ये चैनलों वाले विश्लेषण करते हैं....उन हिंदी में लिखे 12 शब्दों का विश्लेषण होने लगा....पहले तो स्पैलिंग चैक किये इन चैनल वालों ने, फिर इन 12 शब्दों वाले धन्यवाद-नोट पर पूरा विश्लेषण हुया कि उस नोट के एक एक शब्द के पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है। शायद इतना सब कुछ दो-तीन मिनटों तक चलता तो मैं पचा लेता......क्या करें, अब आदत सी ही हो गई है। लेकिन यह क्या यह कार्यक्रम तो भई लगभग आधे-पौन घंटे से चला ही जा रहा था.......बार-बार वही रिकार्डिंग देख कर मेरा तो सिर भारी हो गया.....मुझे तो मलाल इसी बात हो रहा था कि वहां तो हिंदी के 12 शब्दों की इतनी पूछ है और यहां हम ब्लागिये हैं जिन्हें एक-एक लाख शब्द हिंदी में लिखने पर भी कोई नहीं पूछता......किसी और से क्या गिला-शिकवा....हमारे अपने ही टिपियाने से भी कन्नी कतराते हैं।
ओ..हो....हो गया ना यह सब कुछ .....लेकिन यह क्या... यह तो कोई तगड़ी पब्लिक-रिलेशन एक्सर-साइज़ चलती लग रही थी....किसी झोंपड़े में जाने से पहले उस युवा-नेता को बूट खोलते हुये भी बार-बार दिखाया जा रहा था....( जैसा कि मैं और आप ही क्या, हमारे देश का जन-मानस करता है!) ..और साथ में किसी निर्धन के बच्चे को कंधे पर उठाये हुये भी बार बार दिखाया जा रहा था......और बैकग्राउंड में चैनल वालों ने वह गीत भी तो चला रखा था......धरती सुनहरी अंबर नीला.....हर मौसम रंगीला.......ऐसा देश है मेरा...........( वीर-ज़ारा फिल्म से )। मैं सब कुछ ठीक से समझ रहा था लेकिन अब मेरी तबीयत जवाब दे रही थी और जैसे ही उस चुस्त-सी एंकर ने कहा कि बाकी देखते हैं ...थोड़े से ब्रेक के बाद.......बस उस का इतना कहना था कि मैंने भी रिमोट पर स्टॉप बटन दबा कर टीवी किया बंद और खाट पकड़ पर मच्छरों से जूझने की तरकीब लड़ाने में मसरूफ हो गया।
लेकिन मुझे तब ध्यान आया कि जब इस नेता ने कुछ दिन ही पहले किसी आदिवासी महिला के झोंपड़े में जाकर दाल-रोटी-चटनी खाई थी तो भी चैनल वालों को अपनी टीआरपी बढ़ाने का बढ़िया मसाला मिल गया था। लेकिन यह उस दिन की चटनी वाली बात और आज की ये क्लिपिंग्ज़ जो पता नहीं मैं कितनी बार ही आधे-पौन घंटे में देख चुका था.......ये सब देख कर रह रह मुझे अपनी पांचवी कक्षा के वे दिन याद आने लगे जब हम दोस्त आपस में वह वाली गेम खेला करते थे जिस में हमें ये टंग-ट्विस्टर तेज़ी तेज़ी से बिल्कुल रूके बिना बोलने होते थे.......चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांद की चांदनी में चांदी के चम्मच से चटनी चटाई.............मुझे भी कल वह हिंदी न्यूज़-चैनल बार बार वह क्लिपिंग दिखाता हुया ऐसा ही लग रहा था जैसे कि कोई यही कहे जा रहा है....चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को..........। खैर, जो भी हो, कल का यह प्रोग्राम देख कर मेरे मन में उस चैनल के बारे में एक पक्का इंप्रेशन बन गया है........नो, नो, वह मैं आप से शेयर नहीं करना चाहूंगा। क मच्छरों से मुकाबला करते करते कब नींद हावी हो गई पता ही नहीं चला।






